4 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त


सीकर की रानोली थाना पुलिस ने 4 लाख रुपए की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से एक जीप सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रानोली थाना पुलिस ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति जीप में अंग्रेजी शराब भरकर बेचने के लिए जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने गोरधनपुरा कट के पास नाकाबंदी कराई। नाकाबंदी के दौरान दो व्यक्ति सामने से जीप लेकर आ रहे थे जिसमें अंग्रेजी शराब भरी हुई थी। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को शराब के बारे में पूछा तो वह कोई जवाब नहीं दे पाए। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को जीप सहित गिरफ्तार कर लिया।


CATEGORIES
Share This