अजमेर में क्लर्क के घर 30 लाख की चोरी


अजमेर की क्रिश्चियन गंज थाना अंतर्गत गांधीनगर क्षेत्र में क्लर्क के घर चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों के द्वारा पूरे मकान को खंगाल ते हुए सारा सामान अस्त-व्यस्त कर दिया।
चोरों ने अलमारी से 25 तोला सोना, 7 किलो चांदी, 40 हजार रुपए नगदी, कपड़े और महंगी घड़ियों के साथ ही अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित क्लर्क के द्वारा मामले की शिकायत क्रिश्चियन गंज थाने में दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


CATEGORIES
Share This