रेलवे हॉस्पिटल की पार्किंग से लैपटॉप चोरी


अजमेर की रामगंज थाना पुलिस ने रेलवे हॉस्पिटल की पार्किंग में खड़ी स्कूटी से लैपटॉप चोरी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिससे चोरी किया गया लैपटॉप बरामद कर लिया गया है। आरोपी नशे का शौक पूरा करने के लिए ऐसी वारदात करता था। पूर्व में आरोपी के खिलाफ चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। रामगंज थाना पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है।


CATEGORIES
Share This