ड्राई फ्रूट्स की शॉप में चोरी की वारदात










अजमेर के मदार गेट स्थित अग्रवाल स्टोर में चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों के द्वारा सरिये से ताले तोड़कर गल्ले में रखी 80 हजार रुपए नगदी चोरी कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही दुकान मालिक और स्थानीय पार्षद मौके पर पहुंचे और क्लॉक टावर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

