सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर करेंगे मोदी की ब्रांडिंग










मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने वाले हैं। और, इधर राजस्थान में 6 महीने बाद दिसंबर में विधानसभा चुनाव है। ऐसे में बीजेपी इस पूरे मौके को भुनाएगी। इसी कड़ी में प्रदेश के हर वोटर तक पहुंचने के लिए बीजेपी की ओर से एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है।
इस एक्शन प्लान में बीजेपी हर घर तक पहुंचेगी ही, इसके अलावा ब्रांडिंग के लिए इस बार सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को मैदान में उतारेगी।
दरअसल, मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से शहर और देहात जिले की कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को जोधपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन जोधपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस बैठक से पूर्व शेखावत ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मोदी सरकार के 9 साल पूरे हो रहे हैं।इस दौरान सरकार ने जो योजनाएं चलाई हैं और जो फैसले जनहित में लिए हैं उनको जनता के बीच पहुंचाया जाएगा। और, इसकी शुरुआत पीएम मोदी अजमेर से कर सकते हैं।

