सरकारी नौकरी का झांसा दे हड़पे 2.60 लाख










सीकर जिले के श्रीमाधोपुर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है l आरोपी ने एक व्यक्ति से रेलवे ग्रुप-डी में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपए हड़प लिए और अब रुपए लौटाने से मना कर दिया l
श्रीमाधोपुर पुलिस को दी रिपोर्ट में ओमप्रकाश (27) निवासी अरनियां ने बताया कि मेरे ताराचंद कुड़ी निवासी मऊ, श्रीमाधोपुर ने मुझसे कहा कि उसकी रेलवे विभाग में काफी ऊपर तक जान-पहचान है वह उसे रेलवे ग्रुप-डी में सरकारी नौकरी लगवा देगा l मैंने उसकी बातों का विश्वास कर लिया l जिसके बाद ताराचंद ने उससे कहा कि सरकारी नौकरी के लिए उसे 6 लाख रुपए देने होंगे l जिसके बाद ओमप्रकाश ने आरोपी ताराचंद को उसके कहने पर 2 लाख 60 हजार रुपए दे दिए l
कुछ दिनों बाद आरोपी ने ओमप्रकाश से कहा कि 2 लाख 60 हजार रुपए काफी कम है, यह रुपए उसकी भागदौड़ में ही लग जाएंगे l इसलिए उसे और पैसे देने होंगे l जिसके बाद ओमप्रकाश ने ताराचंद को दो खाली चैक साइन कर दे दिए l कई महीने बीत जाने के बाद भी ओमप्रकाश नौकरी नहीं लगा तो उसने ताराचंद से अपने रुपए और खाली चैक मांगना शुरू कर दिए और उसे ठगी का अहसास होने लगा l आरोपी ताराचंद ओमप्रकाश को रुपए और चेक मांगने पर जान से मारने की धमकी देने लगा कि और कहने लगा कि उसकी ऊपर तक पहुंच है कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता l अगर उसने दोबारा रुपए मांगे तो वह उसे गोली मार देगा l
फिलहाल इस मामले में सीकर के श्रीमाधोपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है l मामले की जांच हेड कांस्टेबल रामस्वरूप कर रहें है l

