सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 26 जुआरी गिरफ्तार










अजमेर के गंज थाना अंतर्गत गाची मोहल्ले में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 26 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने 2 लाख 21 हजार 360 रुपए नगदी बरामद की है। पूरी कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर प्रशिक्षु आईपीएस अभिषेक शर्मा के द्वारा की गई है। गंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों पर जुआ एक्ट में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
CATEGORIES Bikaner Superfast News

