4 साल की बच्ची से रेप की कोशिश:शोर मचाने पर भागा आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार


 

भरतपुर की कुम्हेर थाना पुलिस ने 4 साल की बच्ची से रेप करने की कोशिश करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। बच्ची अपने प्लाट पर खेल रही थी। तभी आरोपी वहां आया और बच्ची को प्लाट के पास बने एक बाथरूम में ले गया।

वहां आरोपी ने बच्ची से रेप करने की कोशिश की। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी उसे छोड़कर भाग गया।

घटना 13 मई की है। बच्ची के चाचा ने कुम्हेर थाने पर मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि 13 मई को उसकी 4 साल की भतीजी प्लाट पर खेल रही थी। तभी वहां आरोपी संजय (33) आया। वह पड़ोस में रहता है।

संजय बच्ची को अकेला देख पास बने बाथरूम में ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। बच्ची ने शोर मचाया तो संजय बच्ची को छोड़कर भाग गया। बच्ची के शोर मचाने की आवाज सुनकर उसके परिजन मौके पर पहुंचे।

लेकिन तब तक आरोपी वहां से बच्ची को छोड़कर भाग चुका था। बच्ची ने अपने परिजनों को सब कुछ बता दिया। इसके बाद बच्ची के चाचा ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने बच्ची को पकड़ लिया।


CATEGORIES
Share This