नोखा में ग्रामीणों का धरना:सात सूत्री मांगों को लेकर कर रहे प्रदर्शन


नोखा उपखण्ड क्षेत्र की सात सूत्रीय मांगों को लेकर दिया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को भी जारी रहा। धरने के दूसरे दिन मंगलवार शाम को मगनाराम केडली ने मांगे नही मानने पर अपना मुंडन करवाकर विरोध प्रदर्शन किया।

केडली ने कहा कि जनहित से जुड़ी मांगों को पूरा करवाने के लिए उनका आंदोलन जारी रहेगा। फिर भी प्रशासन ने उनकी मांगों पर गौर नही किया तो भूखे रहकर अनशन करना पड़ा तो भी पीछे नही हटेंगे। एडवोकेट लेखराम कक्कू ने बताया कि प्रशासन को जो मांगपत्र दिया उसमें सभी मांगे जनहित में उठाई गई हैं, जिन्हें सरकार व प्रशासन अपनी हठधर्मिता के कारण पूरी नहीं कर रहा हैं।


CATEGORIES
Share This