3 करोड़ का तंबाकू रोज खा जाते है जोधपुरवासी


जोधपुरवासी हर दिन 3 करोड़ से ज्यादा का तंबाकू खा जाते हैं। हालत यह है कि शराब से भी ज्यादा खतरा तंबाकू से है। तम्बाकू मुक्त राजस्थान अभियान के क्रम में 25 से 31 मई तक विश्व तम्बाकु निषेध दिवस सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शहर की एक निजी होटल में एसआरकेपीएस द्वारा मीडिया कार्यशाला में यह जानकारी दी गई

अभियान के संयोजक राजन चौधरी नेकोटपा-2003 का प्रभावी क्रियान्वयन तथा विद्यालयों में तम्बाकू के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर युवा पीढी को तम्बाकू मुक्त रखा जा सकता है।

चौधरी ने बताया कि जोधपुर के 16 लाख लोगों में से 15 वर्ष से अधिक की आयु वाले 6 लाख लोग प्रतिदिन पान मसाला, गुटका व अन्य तंबाकू जनित उत्पादों का उपभोग कर 3 करोड़ रूपये प्रतिदिन खर्च करते है। वही प्रतिमाह 90 करोड़ व प्रतिवर्ष 1100 करोड़ रूपये का उपभोग करते है। यदि 10 से 15 वर्ष वाले युवाओं को भी जोड़ दिया जाऐ तो यह खर्च करीब दोगुना हो जाता है। उन्होंने बताया कि तंबाकू शराब से भी ज्यादा खतरनाक है और इससे मौतें भी ज्यादा होती है।


CATEGORIES
Share This