उदयपुर दौरे पर सीएम गहलोत, कई कार्यक्रम में ​पहुंचे


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पीएम मोदी मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की तैयारी करके ही आए थे। इसके लिए उन्होंने हमारे चीफ सेक्रेट्री से पहले ही फोन करके ये पूछा था कि इसके लिए कितनी जमीन की आवश्यकता पड़ेगी। मैं भी इसलिए गया था कि घोषणा करेंगे लेकिन पता नहीं क्या कारण रहा कि मोदी जी मानगढ़ को राष्ट्रीय स्मारक घोषित नहीं कर पाए। वे तो सिर्फ ये कह गए कि राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र व एमपी मिलकर ये तय करें कि क्या बनाना है।

गहलोत सोमवार को उदयपुर दौरे पर थे। वे नगर निगम में महाराणा प्रताप जयंति पर आयोजित समारोह में सम्बोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, कांग्रेस प्रदेश कमेटी अध्यक्ष गोविंद डोटासरा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री ​डॉ गिरीजा व्यास, उदयपुर प्रभारी मंत्री रामलाल जाट, जनजाति मंत्री अर्जुनलाल बामणिया आदि मौजूद थे


CATEGORIES
Share This