सोनू सूद करेंगे स्टूडेंट्स से सीधा संवाद










कोविड संकट में मसीहा बनकर जरूरतमंद लोगों की निस्वार्थ भाव से मदद करने मे प्रेरणास्पद और अमूल्य योगदान के लिए अपेक्स यूनिवर्सिटी अभिनेता सोनू सूद को अपने प्रथम दीक्षांत समारोह में डाॅक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान करने जा रही है। इस अवसर एक मुलाकात सोनू सूद के साथ कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें अपेक्स यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों से वे सीधे संवाद करेंगे।
संवाद कार्यक्रम में सोनू सूद अपने निजी जीवन और फिल्मी कॅरियर, रीयल- रील लाइफ और रूचि को लेकर विद्यार्थियों से अनुभव साझा करेंगे। साथ ही वे उन्हें बेहतर कॅरियर अवसरों, शिक्षा और सेहत से जुडे़ टिप्स बताएंगे। जीवन में सफलता के मंत्र बताएंगे। इस अवसर पर सिंगिंग, डांसिंग और फैशन शो जैसे इवेंट भी आयोजित होगे। यूनिवर्सिटी के चेयरमैन डाॅ रवि जूनिवाल ने बताया कि कोरोना वायरस महामारी के चलते लगे लाॅकडाउन में फंसे गरीबों, मजदूरों, विद्यार्थियों या कोई भी जरूरतमंद हो सभी की एक मसीहा की तरह मदद करके बालीवुड अभिनेता सोनू सूद ने देश के लाखों-करोड़ों लोगों के लिए रीयल हीरो के रूप में पहचान बना ली है। उनकी इस दरियादिली और सेवा भावना का आज हर कोई कायल है। आज देश-विदेश में वे मानवता की सच्ची सेवा की जीवंत मिसाल और प्रेरणा बन गए है। चेयरमैन डाॅ जूनिवाल कहा कि ऐसे रीयल लाइफ हीरों को सम्मानित करना हमारे लिए बडे सौभाग्य की बात है और समूचे अपेक्स परिवार के लिए यह गर्व और खुशी की बात है।

