आज का राशिफल










मेष – SEVEN OF SWORDS
काम पर फोकस बढ़ाएं। दूसरों की बातों के कारण अपनी एकाग्रता भंग न होने दें। आपके द्वारा लिए गए निर्णय की वजह से अन्य लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। जो बातें सही लगती हैं, फिलहाल उन पर ध्यान दें
वृषभ – NINE OF WANDS
दूसरों की दखलंदाजी के कारण काम रुकने की संभावना बन रही है। क्रोध से बचना होगा। यदि लोगों की वजह से आपका नुकसान हो रहा है तो ऐसे लोगों से दूर रहना होगा। समस्याओं का सामना करने के लिए मानसिक रूप से खुद को तैयार रखें
मिथुन – JUSTICE
सही गलत का फैसला करना मुश्किल रहेगा। आज काम की गति धीमी रहेगी। साथ में हर एक काम में रुकावट आ सकती है, दिन के अंत तक तय किए कामों को पूरा करना संभव हो सकता है। बेचैनी का असर कार्यक्षमता पर न हो, इस बात का ध्यान रखें
कर्क – TWO OF PENTACLES
परेशानियों को किस प्रकार से दूर किया जाए, इस बात पर ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यक्तिगत जीवन में गंभीरता रखें। खुद को निराश न बनाएं। जो लक्ष्य आपने तय किया है, उसे आप हासिल कर सकते हैं।
सिंह – THE EMPRESS
जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। जिस प्रकार का निर्णय आपके द्वारा लिया गया है, उस पर दोबारा विचार न करें, केवल काम करने ध्यान दें। दूसरों के कारण जो नकारात्मकता है, उसे दूर करने का रास्ता मिल सकता है।
कन्या – THE HERMIT
अपने व्यक्तिगत दायरे से बाहर निकलने की कोशिश करें, लेकिन जिन बातों के कारण आपको खुशी मिलती है, उनसे जुड़े रहें। नई बातें अपनाते समय पुरानी बातों को छोड़ना जरूरी है। अपने अनुभवों के कारण अन्य लोगों को मार्गदर्शन देना आपके लिए संभव हो सकता है
तुला – ACE OF WANDS
नए अवसर आसानी से प्राप्त हो रहे हैं। फिर भी पुरानी गलतियां दोहराने के कारण इन्हें हासिल करना मुश्किल लगेगा। पैसो से संबंधित चिंता दूर हो सकती है। पैसे और वक्त का गलत इस्तेमाल न करें। खुद की वजह से बार-बार होने वाली समस्याओं को दूर करें
वृश्चिक – ACE OF PENTACLES
अटके हुए पैसे मिलने से बड़ी खरीदारी की योजना बनेगी। खर्च करते समय अपनी जरूरत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अपेक्षा से अधिक पैसा खर्च हो सकता है। आप की खास जरूरतें पूरी होंगी। समस्याएं काफी हद तक दूर होंगी
धनु – JUDGEMENT
जब तक काम पूरा नहीं होता है, तब तक संयम बनाए रखें। कुछ काम कर्तव्य के तौर पर पूरे करने की कोशिश करें। आपकी जिद के कारण तकलीफ होगी, इस बात का एहसास होगा, जिद छोड़ कर आगे बढ़ेंगे।
मकर – SEVEN OF CUPS
वक्त का ठीक से इस्तेमाल करें। किस काम को किस हद तक महत्व देना है, ये बात समझें। अपनी जिम्मेदारियों को न समझना आपके लिए समस्या बढ़ा सकता है। क्षमता होने के बाद भी वक्त का इस्तेमाल ठीक से न करने की वजह से आप पर तनाव बनेगा। जितना अधिक आप खुद को तनाव से दूर रखेंगे, उतनी कार्यक्षमता बेहतर बनेगी
कुंभ – NINE OF SWORDS
पुरानी बातों के बारे में विचार करने की वजह से तनाव और निराशा बढ़ सकती है। जीवन में बढ़ रही भागदौड़ की वजह से मानसिक और शारीरिक थकान होगी। छोटी समस्या भी बड़ी महसूस होगी। एक वक्त पर एक ही काम पूरा करने की कोशिश करें। जैसे-जैसे काम आगे बढ़ेगा, निराशा दूर हो जाएगी
मीन – THE DEVIL
बढ़ते हुए लालच की वजह से केवल पैसों को महत्व देना सही नहीं है, ये बात समझ आएगी। खुद के उसूलों पर टिके रहना होगा। यदि आप अपने निश्चय पर टिके रहते हैं तो अन्य लोग भी आपसे प्रभावित होंगे।

