सीकर में दिखाई गई ‘द केरल स्टोरी’:महंत अवदेशाचार्य बोले- जहां सनातनी नहीं वहीं हो रहा फिल्म का विरोध


फिल्‍म ‘द केरल स्‍टोरी’ को लेकर हो रहे विरोध के बीच सीकर में सैकड़ों लोगों ने प्रधानमठ श्रीसूर्य मंदिर लोहागर्ल के महंत अवदेशाचार्य महाराज के सानिध्य में फतेहपुर रोड स्थित शिव मंदिर सिनेमा में फ़िल्म देखी l महिलाओं, पुरूषों व छात्राओं ने सिनेमा के अंदर काली बनूंगी, दुर्गा बनूंगी…नहीं बनूंगी बुर्के वाली और जयश्री राम के जमकर नारे लगाए l फिल्म देखने आए लोगों से सिनेमा एक ही ही बार में फुल हो गया l वहीं फिल्म देखने के लिए कई लोग इंतजार करते रहे l फिल्म देखने के लिए टोडी माधोपुरा से डेढ़ सौ से अधिक लोग पहुंचे l

जहां सनातनी नहीं वहां हो रहा विरोध

महंत अवधेशाचार्य ने कहा कि इस फिल्म का विरोध वहीं किया जा रहा है जहां सनातनी नहीं है, जहां सनातनी हैं वह इस फिल्म का विरोध बिल्कुल नहीं करेंगे l उन्होंने कहा कि हमारा सनातन धर्म अब जागरूक हो चुका है और हम सभी साधु संत मिलकर इस विषय पर काम करेंगे l हमारे सनातन धर्म की रक्षा व जागरूकता के लिए ‘द केरल स्टोरी’ जैसी फिल्में बनाई जा रही है, हम फिल्म बनाने वालों को बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं l ऐसी फिल्में देश में होने वाली लव-जिहाद जैसी घटनाओं के बारे में महिलाओं को जागरूक करेंगी l अगर इस देश का युवा जागरूक हो जाएगा तो निश्चित रूप से देश हिंदू राष्ट्र घोषित हो जाएगा और सनातन धर्म की रक्षा होगी


CATEGORIES
Share This