ननिहाल से नाबालिग लड़की लापता










सीकर
15 साल की लड़की के अपने ननिहाल से लापता होने का मामला सामने आया है। लड़की 10 से 12 दिन पहले अपने ननिहाल गई हुई। इस दौरान वह दोपहर को घर से बिना बताए कहीं चली गई और वापस घर नहीं लौटी।
लड़की के भाई ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी बहन 10-12 दिन से अपने ननिहाल नौसाल गई हुई थी। इस दौरान वह मंगलवार दोपहर को घर से बिना बताए कहीं चली गई। उसकी बहन देर शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। ग्रामीणों से पूछताछ करने पर पता चला कि गांव की एक ई-मित्र की दुकान से युवती ने मोबाइल लेकर किसी अनजान नंबरों पर फोन किया था।
जिसके बाद लड़की के भाई ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि कोई अनजान व्यक्ति उसकी बहन को बहला-फुसलाकर घर से भगा ले गया। फिलहाल इस मामले में दांतारामगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू दर्ज कर दी है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

