सड़क हादसे में दो युवकों की मौत


सीकर के उद्योग नगर थाना इलाके में आज शाम एक बाइक आगे चल रही जीप से टकरा गई। घटना में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

थानाधिकारी श्रीनिवास जांगिड़ के मुताबिक मृतक कमलेश कुमावत (23) निवासी हर्ष और सुमित कुमार (17) निवासी देवगढ़ है। हादसा जयपुर बीकानेर हाईवे पर बीजेपी कार्यालय के पास हुआ। प्रथम दृष्टया मामला ओवरटेक का होना लग रहा है। फिलहाल दोनों के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं


CATEGORIES
Share This