अजमेर में अवैध हथियार तस्करों पर पुलिस का शिकंजा










अजमेर जिला पुलिस टीम ने शनिवार को ब्यावरमदनगंज और अरांई क्षेत्र में शनिवार को दबिश देकर 4 हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 3 पिस्टल1 देशी कट्टा और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपियों का नेटवर्क खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस को अंदेशा है कि यह हथियार एमपी स्थित धार व मुंगेर से मंगवाए गए हैं।
दो दिन में पांच हथियार तस्कर धरे
ब्यावर थाना पुलिस के मुताबिक भीलवाड़ा संग्रामगढ़ निवासी भूपेंद्रसिंह को एक पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस के साथ उदयपुर रोड स्थित जीरो पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। इसी तरह अरांई थाना पुलिस ने कटरा निवासी विकास भादू को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया हैजबकि मदनगंज थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो वायरल करने वाले किशनगढ़ स्थित मटका मंडी निवासी गजानंद उर्फ लक्की को पिस्टल, मदनगंज निवासी हर्षित माली को 1 देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। मालूम हो कि इससे पहले पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई कर अरांई थाना क्षेत्र में हथियार तस्कर को गिरफ्तार कर पिस्टल बरामद की थी।

