राष्ट्रीय डेंगू दिवस:साफ पानी में होते हैं डेंगू के मच्छर, इसलिए पानी इकट्‌ठा न होने दें


डेंगू के वायरस को फैलाने वाली मादा एडीज एजिप्टी मच्छर साफ पानी में अंडे देती है। एक छोटे ढक्कन जितने पानी में भी लार्वा पनप सकते हैं इसलिए घर व आस-पास कहीं भी पानी इकट्ठा या खड़ा न रहने दें। पूरी बाजू के कपड़े पहनें ताकि कोई भी टाइगर मच्छर का शिकार ना बने। मंगलवार को स्वास्थ्य भवन सभागार में राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में पार्षदों व स्टाफ को संबोधित करते हुए सीएमएचओ डॉ. मोहम्मद अबरार पंवार ने यह बात कही।


CATEGORIES
Share This