नाल एयरपाेर्ट विस्तार:24.75 हेक्टेयर भूमि आवंटित, अब 250 सीटर विमान उड़ सकेंगे, काेलकाता, गुवाहाटी, अहमदाबाद के लिए डायरेक्ट फ्लाइट मिलने की उम्मीद










[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]
नाल एयरपाेर्ट के विस्तार काे लेकर जमीन संबंधी अा रही अड़चन दूर हाे गई है। राजस्व विभाग ने एयरपाेर्ट विकास के लिए 24.75 हैक्टेर भूमि के निशुल्क आवंटन आदेश जारी किए है। एयरपाेर्ट विस्तार के बाद अब यहां 200-250 सीटर तक 10-15 विमान अा जा सकेंगे। अब यात्रियाें में फिर उम्मीद जगी है कि उन्हें काेलकाता, गुवाहाटी, सूरत, अहमदाबाद व मुंबई के लिए डायरेक्ट व कनेक्शन फ्लाइट मिल सकेगी। इन रूटाें पर हवाई सेवा शुरू करने काे लेकर काेविड से पहले फ्लाइट एजेंसियां सर्वे कर चुकी है।
एजेंसियाें ने भी इन शहराें के लिए बीकानेर से फ्लाइट शुरू करने काे उपयुक्त माना है। वर्तमान में एयरपाेर्ट के पास जितनी जमीन है, उसमें 72 सीटर दाे विमान अा सकते हैं। बड़े विमान की पार्किंग के लिए यहां पर्याप्त जगह नहीं थी। जमीन मिलने पर एयरपाेर्ट पर टर्मिनल भवन के विस्तार व नया एप्रन बनाने का काम शुरू किया जा सकेगा। अभी एयरपाेर्ट पर साै पैसेंजर की व्यवस्था है, जाे पांच गुणा बढ़ जाएगी। हवाई अड्डे के विस्तार के लिए भूमि आवंटन काे लेकर शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला, कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल, राजस्थान फाउंडेशन के अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव व एयरपाेर्ट अर्थाेरिटी नागर विमान मंत्रालय राज्य सरकार से लंबे समय से संपर्क साधे हुए थे। भूमि आवंटन निशुल्क होगा। डायवर्जन का संपूर्ण (कंसलटेंट आदि) व्यय राज्य सरकार वहन करेगी।
बड़े शहराें की तर्ज पर डेवलप हाेगा एयरपाेर्ट : बीकानेर जिले से राेजाना करीब एक हजार से ज्यादा यात्री काेलकाता, गुवाहाटी, सूरत, अहमदाबाद व मुंबई के लिए ट्रेनाें में समर करते है। बहुत से यात्री दिल्ली से कनेक्टिंग फ्लाइट लेते है। ऐसे में इन शहराें के लिए हवाई सेवा शुरू हाेने पर सबसे ज्यादा फायदा व्यापारियाें काे मिलेगा। बीकानेर के अलावा सुजानगढ़, नागाैर, चूरू के लाेगाें काे भी फायदा मिलेगा। नाल एयरपाेर्ट के डायरेक्टर सावरमल सिंगारिया ने बताया कि एयरपाेर्ट के विस्तार हाेने से उड़ानों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। लॉन्ज भी बढ़ेंगे। यात्रियों को और अधिक शहराें के लिए कनेक्टिविटी मिलेगी। एयरपोर्ट पर शॉपिंग और फूड कोर्ट जैसे कई और आउटलेट्स की सुविधाएं भी मिल सकेगी। बीकानेर एयरपाेर्ट भी जयपुर, जाेधपुर व उदयपुर जैसा दिखेगा।

