महर्षि नवल प्रकाश मेमोरियल ट्रस्ट का कार्यक्रम


आज दिनांक 21/05/23 को महर्षि नवल प्रकाश मेमोरियल ट्रस्ट का कार्यक्रम प्रताप बस्ती स्थित वाल्मीकि समाज के मुक्तिधाम में पानी की मोटर भेंट की गयी। ट्रस्ट के पदाधिकारीगण सांय 7.00 बजे मुक्तिधाम पंहुचकर सेवादारों (भँवरलाल चांवरिया, भंवरलाल जावा इत्यादि) से सम्पर्क किया गया l उनसे मुक्तिधाम की समस्याओं के बारे में जानकारी ली गयी l ट्रस्ट ने प्रशासन से मिलकर समस्याओं का निराकरण करवाने का आश्वासन दिया l ट्रस्ट के अध्यक्ष आनन्द मल चौहान ने बताया कि इस अवसर पर सभी पदाधिकारी यथा डा. सुभाष ‘प्रज्ञ’, श्यामलाल जी तेजी, फतेहचंद जी पडिहार, विनोद जी बारासा, श्रवण कुमार जी घारू, विशनलाल जी बारासा ने कार्यक्रम में भागीदारी निभाई। श्री चौहान ने बताया की महर्षि नवल प्रकाश मेमोरियल ट्रस्ट सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम समय-2 पर करते रहते है l


CATEGORIES
Share This