आज का राशिफल


मेष – QUEEN OF CUPS

आपकी तुलना अन्य लोगों के साथ होने से आत्मविश्वास की कमी महसूस होगी। आप हर एक छोटी बात पर ध्यान देने की कोशिश करें। आपको सही अवसर प्राप्त हो रहे हैं, नकारात्मक बातें छोड़कर उन पर ध्यान दें।

वृषभ – KNIGHT OF SWORDS

काम की गति को बढ़ाने की आवश्यकता है। कम समय में अनेक काम करने होंगे। आपके लिए लोगों की नकारात्मक सोच दिक्कत दे सकती है। गुस्से के कारण आपका नुकसान न हो, इस बात का खास ध्यान रखें। आपके द्वारा हुई गलती के कारण अन्य लोग आपका नुकसान करने की कोशिश कर सकते हैं।

मिथुन – FOUR OF PENTACLES

जब तक आपका काम पूरा नहीं होता है, तब तक एकाग्रता से काम करें। पैसों से संबंधित चिंता के कारण गलत निर्णय लेने की संभावना है। यदि आप किसी व्यक्ति से मदद की अपेक्षा रखते हैं तो उस व्यक्ति के स्वभाव को ध्यान में रखते हुए मदद लें

कर्क – THE SUN

समस्या सुलझाने का मार्ग प्राप्त होगा, इस वजह से तनाव दूर हो सकता है। प्रसन्नता प्राप्त होगी। आपकी उम्र से छोटे व्यक्ति की बातों पर सोच-समझकर विचार करें। लाभ या प्रॉपर्टी संबंधी अटके हुए काम आगे बढ़ने लगेंगे।

सिंह – QUEEN OF PENTACLES

परिवार के किसी व्यक्ति की समस्या दूर करने के लिए आपको प्रयत्न करने होंगे। नई जिम्मेदारियों की वजह से तनाव बढ़ सकता है। समस्या सुलझाने के लिए अनुभव और क्षमता आपके पास है। केवल खुद पर विश्वास बनाए रखें

कन्या – THREE OF CUPS

मित्रों के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। इस वजह से एक-दूसरे के साथ के संबंध गहरे बनते हुए नजर आएंगे। जिन लोगों की आप ने मदद की है, उनकी मदद से समस्याएं दूर हो सकती हैं। परिवार के लोगों की एक-दूसरे के लिए नाराजगी जल्द ही दूर होगी।

तुला – THE EMPEROR

अहंकार से बचें। गलत निर्णय के कारण नुकसान हो सकता है। साथ में लोगों के साथ दूरियां कम हो सकती हैं। अपनी समस्या दूर करने के लिए बुजुर्गों के सुझाव पर ध्यान दें। परिवार के किसी व्यक्ति को आपकी वजह से दुख न हो, इस बात का ध्यान रखें।

वृश्चिक – KING OF CUPS

अपनी भावनाओं पर काबू रखें। अपने कर्तव्य पूरे करने की कोशिश करें। बड़ी खरीददारी के लिए परिवार के लोगों से मदद लेनी पड़ सकती है। लेन-देन करते समय परिवार के लोगों के साथ पारदर्शिता रखें। कोई व्यक्ति आपके स्वभाव का गलत फायदा उठाने की कोशिश कर सकता है।

धनु – THE LOVERS

दिन की शुरुआत में खुशखबरी प्राप्त होने से प्रसन्नता मिलेगी। जिन लोगों के लिए नाराजगी है, उनके पक्ष को समझें। अकेलापन और नकारात्मक विचार दूर करें। आज हर एक काम आसानी से और तेज गति से पूरे करने की कोशिश करें

धनु – THE LOVERS

दिन की शुरुआत में खुशखबरी प्राप्त होने से प्रसन्नता मिलेगी। जिन लोगों के लिए नाराजगी है, उनके पक्ष को समझें। अकेलापन और नकारात्मक विचार दूर करें। आज हर एक काम आसानी से और तेज गति से पूरे करने की कोशिश करें

मकर – FIVE OF CUPS

प्रयत्न करने के बाद भी जीवन में बदलाव न होने से निराशा हो सकती है। भावनाएं आप पर हावी हो सकती हैं। लोगों से मदद की अपेक्षा न रखें। अपनी समस्या खुद सुलझाएं और नए अवसर ढूंढें

कुंभ – TWO OF WANDS

काम पूरा करने के लिए अधिक वक्त लग सकता है, जिसके कारण कुछ हद तक आर्थिक नुकसान होगा। जितनी क्षमता है, उतनी ही रिस्क लें। निराशा खुद पर हावी न हो, इस बात का ध्यान रखें। विदेश से जुड़े निर्णय सोच-समझकर ही लें।

 

मीन – SIX OF CUPS

जो काम आपके लिए महत्वपूर्ण हैं, उसे दिन की शुरुआत में ही पूरा करने की कोशिश करें। आज चंचलता बढ़ती हुई नजर आ रही है, इस कारण केवल मौज-मस्ती पर ध्यान दिया जाएगा। पुराने मित्र से अचानक मुलाकात हो सकती है। मित्र के जरिए नए लोगों के साथ परिचय होगा, जो आपके जनसंपर्क को बढ़ाने के लिए लाभदायक साबित हो सकता है।


CATEGORIES
Share This