बरसिंहसर बासी में लगी आग:कपड़ों की दो मंजिला दुकान में आग लगने से भारी नुकसान


बीकानेर के बासी गांव में कपड़े की दुकान में आग लगने से काफी नुकसान हाे गया है। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, माना जा रहा है कि शार्ट सर्किट होने से आग लगी है। दुकान में भारी मात्रा में कपड़े रखे हुए थे, जो जलकर राख हो गए। फायर ब्रिगेड के प्रयासों से आग पर काबू पाया जा सका।

बरसिंहसर के पास बासी गांव में दिनेश कुमार पुत्र सुगनाराम गोदारा की कपड़े की दुकान है। इस दुकान में बुधवार दोपहर धुआं उठता दिखाई दिया, बाद में आग की लपटें नजर आई। दो मंजिला इस दुकान में देखते ही देखते आग तेज हो गई। आग से सारा सामान जलकर राख हो गया।


CATEGORIES
Share This