कन्वर्जन की शिकार 26 लड़कियां सामने आईं:सबके सामने सुनाई आपबीती










मुंबई में आज फिल्म द केरला स्टोरी की पूरी टीम ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिल्म के प्रोड्यूसर विपुल शाह 26 लड़कियों को मीडिया के सामने लाए, जो केरल से आईं हैं और कन्वर्जन से पीड़ित रही हैं। विपुल ने इस दौरान कहा- हम पर आरोप लगाया गया कि ये प्रोपेगेंडा था लेकिन ऑडियंस ने जवाब दे दिया।
हमें लगता है कि फिल्म बनाने के अलावा हमारा और भी काम हैं। जो लड़कियों इस मामले में विक्टिम रही हैं, हम उनमें से 26 लड़कियों से मिलवा रहे हैं। ये कहानी सिर्फ केरल की नहीं पूरे भारत की है। हमारी जिम्मेदारी है कि सिर्फ फिल्म न देखें बल्कि इनकी आवाज भी बनें।
विपुल ने कहा कि फिल्म में 3 लड़कियों के जरिए हजारों लड़कियों की कहानी बाहर आई है। कई मीडिया हाउस ने झूठ बताया। ये गंदी साजिश है, जो नहीं होना चाहिए। हम नए आंकड़ों के साथ आए हैं।
घर में पूजा होती थी और मैं छत पर नमाज पढ़ती थी’
एक विक्टिम अनघा जयगोपाल ने कहा, ‘2 साल पहले मेरा कर्वजन हुआ था। शालिनी (फिल्म में अदा शर्मा ने जिसका किरदार निभाया) जैसी मेरी भी हालत थी। हॉस्टल में फिल्म में दिखाई गई आसिफा जैसी कई लड़कियां थीं, जो नॉर्मल बातचीत में धर्म का एंगल आती थीं। वे हमें बातों में कन्फ्यूज कर देती थीं। धर्म की जानकारी न होने की वजह से मैं अपना पक्ष नहीं रख पाती थी।
ये लड़कियां कहती थीं कि भगवान सिर्फ एक यानी अल्लाह है। वे मुझे कुरान का हिंदी वर्जन देते हैं, इसे पढ़कर मैं उनके बहकावे में आ गई। मैं एंटी हिंदू बन गई। फैमिली को छोड़ दिया और पूरी तरह इस्लाम अपना लिया। घर पर पूजा होती थी, और मैं छत पर नमाज पढ़ती थी। मैंने अपनी कजिन की बेटी पर गुस्सा निकाल दिया था, क्योंकि वो मुझे नमाज पढ़ने नहीं दे रही थी।
जिन लोगों ने मुझे जन्म दिया, उन लोगों को मैं काफिर कहने लगी थी। वे मेरे पैर पर गिरकर मुझसे विनती करते थे कि मैं ऐसा न करूं, लेकिन मैं उनसे यही कहती कि अगर तुम लोगों ने भी इस्लाम नहीं माना तो नर्क में जाओगे। ये फिल्म मुझे अपनी कहानी लग रही है। इसे देखने के बाद मुझे सिर्फ रोना आ रहा था।

