पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति का मर्डर करवाया










पत्नी ने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर पति का मर्डर करवाकर माउंट आबू की पहाड़ियों में फेंकने का मामला सामने आया है। पुलिस, वन विभाग और नगर परिषद की टीमों ने 8 दिन लापता युवक को करीब 3 दिन तक सर्च ऑपरेशन किया और मृतक का आधा धड़ ही मिला है। आधा शव जानवर खा गए। घटना बाड़मेर जिले के बाखासर थाना इलाके हेमावास गांव की है।
पुलिस ने पत्नी, उसके प्रेमी और उसके साथी को दस्तयाब किया है। लेकिन पुलिस पुष्टि नहीं कर रही है और न ही घटना को लेकर कोई जानकारी शेयर कर रही है। वहीं मृतक की बॉडी के भाग को डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवाया है। इस संबंध में परिजनों ने 12 मई को बाखासर थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। 18 मई को मृतक के भाई ने पत्नी मांगीदेवी, प्रेमी पनाराम और मालाराम के खिलााफ साजिश रचकर मर्डर करने का मामला दर्ज हुआ है।

