गजेंद्र बोले- सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे बेंचमार्क तोड़ दिए










मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है। दोनों का एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप थमने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार को एमएनआईटी जयपुर के कार्यक्रम में आए केंद्रीय मंत्री मीडिया से बातचीत में अशोक गहलोत और राजस्थान सरकार पर जमकर हमला बोला।
संजीवनी घोटाले पर बोले मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत
मुख्यमंत्री की संजीवनी घोटाले वाले आरोप पर जवाब देते हुए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पलटवार करते हुए कहा- 2019 में जब संजीवनी के इन्वेस्टर्स मुख्यमंत्री से पहली बार मिले थे तब उन्होंने कहा था कि मुझसे पूछ करके इन्वेस्ट किया था क्या ! अब वह कहते हैं कि संजीवनी के लोग जब मेरे सामने आते हैं तो मेरे आंखों में आंसू आ जाते हैं। लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि यह एकमात्र ऐसे सोसाइटी नहीं है। राजस्थान में सबसे बड़ी क्रेडिट-को-ऑपरेटिव सोसाइटी जो फेल हुई, वह आदर्श क्रेडिट-को-ऑपरेटिव सोसायटी थी। 20 लाख इसके निवेशक हैं और जैसा मुझे समाचार पत्रों से और एसओजी की ब्रीफिंग में जानकारी मिली है उसके मुताबिक इसमें 14 हजार करोड रूपए का घोटाला हुआ है

