इंजन के पहिए में आग से अटकी 12 ट्रेनें


जोधपुर रूट पर सोमवार को अलग-अलग रूट पर चलने वाली 12 ट्रेनें करीब 7 घंटे तक अटकी रही। इस दौरान करीब 10 हजार यात्रियों को परेशान होना पड़ा। रूट क्लियर होने के बाद एक-एक ट्रेन को अलग-अलग ट्रैक से गुजारा गया

मामला सोमवार सुबह जोधपुर के पास उम्मेद-खारिया खंगार स्टेशन के बीच सुबह साढ़े 6 बजे का है। यहां बाड़मेर से चलकर जम्मूतवी जाने वाली ट्रेन के इंजन के पहिए का एक्सल लॉक हो गया। इस दौरान दो बार चिंगारी निकलने लगी। इसके बाद पहिया पूरी तरह से जाम हो गया। ऐसे में ट्रेन को रोकना पड़ा।

इसी दौरान इस रूट पर निकलने वाली करीब 12 ट्रेनों का रूट जोधपुर से मेड़ता रोड़ के बीच 7 घंटे तक प्रभावित होगा। इधर, गर्मी से यात्री परेशान होते रहे। इस दौरान आस-पास के लोगों ने पानी की भी व्यवस्था की गई।


CATEGORIES
Share This