करंट की चपेट में आने से नाबालिग की मौत


चूरू के भालेरी थाना इलाके के मेहरी गांव में गुरुवार सुबह घर में खेल रहे नाबालिग की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। परिवार के लोगों ने नाबालिग को निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी से एएसआई गिरधारीलाल सैनी ने पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई।


CATEGORIES
Share This