मंडी से ट्रक में लाखो का ग्वार लेकर गायब हुए दो आरोपीयो को पुलिस ने बाड़मेर से किया गिरफ्तार










मंडी से ट्रक में लाखो का ग्वार लेकर गायब हुए दो आरोपीयो को पुलिस ने बाड़मेर से किया गिरफ्तार
आठ माह पहले लूणकरणसर अनाज मंडी से ट्रक में ग्वार भरकर गायब हुए आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर ट्रक जब्त कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। थानाधिकारी गणेश कुमार बताया कि फरवरी माह में लूणकरणसर अनाज मंडी में एक दुकान से एक ट्रक ग्वार भरवाया था। मगर ट्रक संबंधित स्थान पर नहीं पहुंचाकर आरोपियों ने ग्वार का गबन कर लिया। व्यापारी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। लगभग 8 माह बाद इस मामले में सफलता मिली है। बाड़मेर जिले से आरोपी रेखाराम और रामाराम को लेकर आए।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

