बजरंग मंगलाव की हत्या के बाद परिजनों और समाज के लोगों का फूटा आक्रोश, मोर्चरी के आगे प्रदर्शन










शुक्रवार को बीकानेर के बीछवाल थाना क्षेत्र में जमीनी मसले को लेकर हुई एक पंचायत में कहासुनी को लेकर हुए झगड़े में एक युवक बजरंग मंगलाव की मौत हो गई। इसी हत्या को लेकर शनिवार की सुबह बजरंग के परिजन व अन्य लोग पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी के आगे प्रदर्शन कर रहे है और शव लेने से इनका कर दिया है।
परिजनों की मांग है कि हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद ही परिजन शव को उठाएंगे तब तक पोस्टमार्टम भी नही करवाएंगे। इसी मामलें को लेकर समाज के लोगों और परिजनों ने मोर्चरी के आगे का रास्ता जाम कर दिया है और लगातार नारेबाजी कर रहे है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

