गोतस्करों ने पुलिस पर किए फायर:


अलवर कोतवाली पुलिस और गोतस्करों के बीच जटियाना के पास खेतों में बुधवार रात 2 बजे आपस में फायर हुए। तस्कर अलवर शहर में त्रिपोलिया के आसपास से गोवंश भरकर ले जा रहे थे। गश्त कर रही पुलिस को पता चला तो पिकअप को रुकवाने का प्रयास किया।

तस्करों ने पिकअप रोकी नहीं और तेजी से दौड़ाने लगे। आगे राठ नगर टी-पॉइंट की नाकेबंदी को तोड़ते हुए जटियाना के आगे पहाड़ व खेतों की तरफ भागे। वहां पुलिस पर फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने कई फायर किए। आखिर तस्कर वाहन छोड़कर भाग गए। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। पिकअप से दो गोवंश मिले।


CATEGORIES
Share This