नौकरी के नाम पर 1 करोड़ ठगे:2 को रेलवे में TC, तीसरे को FCI में नौकरी के फर्जी नियुक्ति पत्र भी भेजे


अलवर के रैणी के तीन लोगों से सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 1 करोड़ रुपए की ठगी कर ली गई। दिल्ली व यूपी के चार आरोपियों ने मिलकर यह झांसा दिया। इस राशि में से 33 लाख रुपए बैंक खातों में लिए गए जबकि बाकी पैसा कैश लिया गया।

जब 33 लाख रुपए नकद मिले तो दो पीड़ितों के पास रेलवे में TC और FCI में नौकरी के फर्जी नियुक्ति पत्र भिजवा दिए गए। इसके बाद बाकी रकम अलवर के नयाबास आकर नकद ले गए। करीब 1 करोड़ रुपए लेने के बाद नौकरी जॉइन करने गए तब पता चला कि उनके साथ ठगी हो गई। कोई नौकरी नहीं लगी। उसके बाद अब अरावली विहार थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।


CATEGORIES
Share This