गलत दिशा से आकर स्कूल बस से भिड़ा ट्रक


ब्यावर के निकटवर्ती राजियावास पेट्रोल पंप के पास गुरुवार सुबह स्कूल के बच्चों को लेकर आ रही बस व ट्रक में भिड़न्त हो गई। जिसमें दो बच्चों और ड्राइवर को चोट लगी है। सूचना मिलने पर पहुंची जवाजा पुलिस ने घायल बच्चों काे ब्यावर के अमृतकोर अस्पताल में पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार कर छुट्‌टी दे दी गई। पुलिस ने पीछा कर ट्रक को कालिंजर से पकड़ा। इस हादसे का एक सीसीटीवी भी सामने आया है।


CATEGORIES
Share This