जयपुर में 2 बदमाशों ने ट्रक ड्राइवर को लूटा:










जयपुर में बुलेट बाइक सवार बदमाशों ने ट्रक ड्राइवर से लूट की वारदात की। एक बदमाश ने जेब से चाकू निकालकर ड्राइवर के गले पर लगाया और धमकाया- पैसे दो नहीं तो मार दूंगा। बदमाश ड्राइवर से हजारों रुपए नकदी और पर्स लूट कर फरार हो गए। मानसरोवर थाना पुलिस ने सूचना पर नाकाबंदी करवाई, लेकिन बुलेट बाइक सवार लुटेरों को सुराग नहीं लगा। पुलिस ने FIR दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

