आज का मानसून अपडेट:सावन के आखिरी दिन राजस्थान में हल्की बारिश;


सावन के आखिरी दिन पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। जयपुर, अलवर समेत अन्य जगहों पर लोकल लेवल पर बादल बनने से बरसात हुई। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि राज्य में अगले 4-5 दिन कोई बड़ा वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं होगा, जिससे मानसून की अच्छी बारिश हो। इसके साथ ही विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगस्त की तरह सितंबर में भी इस बार सामान्य से कम बारिश हो सकती है।

पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश जयपुर कलेक्ट्रेट पर 17.2MM बारिश हुई। इसी तरह सांगानेर में 2.3, आमेर में 3MM पानी बरसा। करौली के गुढ़ाचंद्रजी में 9MM बरसात दर्ज हुई। दौसा, अलवर, टोंक और भरतपुर के एरिया में भी कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई।


CATEGORIES
Share This