जयपुर में गैंगस्टर-बदमाशों के लिए पुलिस ने बनाया खास प्लान:


राजस्थान में विधानसभा चुनावों को देखते हुए जयपुर पुलिस ने गैंगस्टर और बदमाशों के खिलाफ खास प्लान तैयार किया है। इस प्लान के तहत जयपुर कमिश्नरेट के सभी थानों के बदमाशों की लिस्ट तैयार की जाएगी। इसमें बदमाश से जुड़ा पूरा डाटा होगा। पुलिस कभी भी रेड कर उन्हें गिरफ्तार कर सकती है।

जयपुर कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने साफ कहा है कि बदमाश इन सब के लिए तैयार रहें। पुलिस उनके पीछे लगी है। आए दिन लॉरेंस जैसे गैंगस्टर के धमकी भरे कॉल आने पर कमिश्नर ने कहा- कई बदमाश बड़े गैंगस्टर के नाम से धमकी दे रहे हैं, लेकिन उनका गैंग से कोई संबंध नहीं है।

जयपुर के बदमाशों की जो लिस्ट बनाई जा रही है। उसमें थानों में सक्रिय बदमाश, गैंग चलाने वाले बदमाश, अवैध शराब बेचने और परिवहन करने वाले लोगों की लिस्ट बन रही है, जो क्राइम ब्रांच के पास भी होगी। इस लिस्ट को जयपुर कमिश्नरेट ने सभी थाना पुलिस को तत्काल प्रभाव से पूरी करने के निर्देश दिए हैं। क्राइम होने पर बीट कॉन्स्टेबल की जिम्मेदारी होगी कि वह अपने-अपने इलाके के बदमाशों को चेक करें और उनकी लोकेशन ले। जो बदमाश अपराध कर सकता है, उसे थाने बुलाकर पूछताछ करनी होगी।


CATEGORIES
Share This