अफगानिस्तान की ड्रग्स भारत भेज रहा पाक


 

पाक से सटे राजस्थान बॉर्डर पर ड्रोन से हो रही हेरोइन तस्करी के पीछे अफगानिस्तान-पाकिस्तान का कनेक्शन है। बीकानेर, श्रीगंगानगर, जैसलमेर और बाड़मेर की 1070 किमी सीमा पाक बॉर्डर से लगती है।

अफगानिस्तान में इकोनोमी का सबसे बड़ा जरिया पाकिस्तान बॉर्डर से लगती डूरंड लाइन पर ड्रग्स की खेती है। अफगानिस्तान पाकिस्तान को सस्ते में हेराइन बेचता है।

पहले पंजाब बॉर्डर पर तस्करी अधिक थी लेकिन वहां सख्ती होने से राजस्थान बॉर्डर पर मूवमेंट बढ़ा है। तस्कर हेरोइन सप्लाई से पहले ड्राेन भारतीय सीमा में मिट्टी के पैकेट गिराते हैं।

जब आश्वस्त हो जाते हैं कि तो हेरोइन के पैकेट भेजे जाते हैं। पाकिस्तान के संपर्क वाले पंजाब के बड़े तस्कर गुर्गों को राजस्थान बॉर्डर में भेजते हैं जो यहां से हेरोइन ले जाते हैं।

इसके लिए पंजाब के तस्कर उन्हें एक किलो हेरोइन के दो से तीन लाख रुपए देते हैं। गंगानगर में पकड़े गए पंजाब के अभियुक्तों से इसका खुलासा भी हुआ है।


CATEGORIES
Share This