1 जून से मेडिकल कॉलेज में लगेगा शिविर


सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स और अधिकारी-कार्मिक एक जून से योग शिविर में भाग लेंगे। शिविर सुबह छह से सात बजे तक आयोजित होगा। इस आशय के आदेश चिकित्सा शिक्षा सचिव टी.रविकांत जारी होने के बाद कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गुंजन सोनी ने आदेश जारी कर दिए। प्रिंसिपल डॉ. गुंजन सोनी ने बताया कि चिकित्सा शिक्षा सचिव टी रविकांत के मार्गदर्शन से महाविद्यालय के प्रत्येक अधिकारी,कर्मचारी तथा विद्यार्थियों को शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य का लाभ योग से मिलेगा।


CATEGORIES
Share This