RPL में जयपुर की बादशाहत कायम:जोधपुर की टीम ने भी जीता पहला मैच


राजस्थान प्रीमियर लीग में अब तक हुए माचो में जयपुर इंडियंस टीम की बादशाहत कायम है। जयपुर की टीम ने अपने दोनों मैच जीत कर प्वाइंट्स टेबल में सबसे ऊंचा स्थान बरकरार रखा है। वही जोधपुर सनराइजर्स की टीम ने भी बीती रात हुए उदयपुर लेक सिटी वॉरियर्स के साथ मुकाबले में जीत दर्ज की है। प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर खिसक चुकी जोधपुर की टीम ने अब दो स्थान की छलांग लगाई है। भीलवाड़ा बुल्स और जांबाज कोटा चैलेंज की टीम अभी भी जीत का खाता नहीं खोल पाई है। आरपीएल के चौथे दिन बुधवार को भी दो मैच खेले जाएंगे


CATEGORIES
Share This