कोटा में डेंगू से दो की मौत!


कोटा जिले में डेंगू से बारह वर्षीय बालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। चिकित्सा विभाग की कोशिशों के बाद भी डेंगू का लार्वा नष्ट नहीं हो पा रहा। रोज करीब 10 से ज्यादा नए मरीज सामने आ रहे हैं। चिकित्सा विभाग की मंगलवार की रिपोर्ट में डेंगू के 15 नए केस आए। जबकि स्क्रब टायफस के 5 नए मरीज मिले हैं। इस साल जिले में डेंगू पॉजिटिव का आंकड़ा 292 पहुंच गया है। जबकि स्क्रब टायफस के 69 मामले सामने आ चुके हैं। स्क्रब टायफस से एक महिला की मौत हो चुकी है।


CATEGORIES
Share This