पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव










तीन महीने पहले माइंस पर काम करने निकले श्रमिक का शव मंगलवार सुबह पेड़ पर फंदे से लटका मिला। शव को सुबह खेत पर काम करने जा रहे ग्रामीणों ने देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एफएसएल टीम से जांच करवाई है। लेकिन हत्या के संदेह के चलते परिजनों व ग्रामीणाें ने शव नीचे उतारने से इनकार कर दिया। ऐसे में कोटड़ी सीओ श्याम सुंदर विश्नोई सहित पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे । करीब तीन घंटे की वार्ता के बाद शव को नीचे उतार दिया गया। और मोर्चरी पहुंचाया गया।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

