फोन पर ज्वेलर को लॉरेंस के नाम से दी धमकी:










झुंझुनूं में ज्वेलरी कारोबारी को फोन पर लॉरेंस गैंग का आदमी बताकर धमकी दी गई और 3 दिन में 20 लाख रुपए की देने की डिमांड की गई। मामला जिले के सुलताना कस्बे में सोमवार देर शाम का है।
चिडावा डीएसपी शिवराम गोदारा ने कहा- गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से ज्वेलरी व्यवसायी राकेश सोनी से 20 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई है। फोन करने वाले ने 3 दिन में पैसे नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी है। सुलताना कस्बे के मार्केट में ज्वेलरी का बिजनेस करने वाले राकेश सोनी के पास सोमवार देर शाम अनजान नंबरों से एक कॉल आया।
कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग का गुर्गा बताते हुए कहा कि हरियाणा से बोल रहा हूं। तीन दिन में 20 लाख रुपए दे देना। नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना। पीड़ित ने सुलताना थाने में पहुंचकर लिखित में शिकायत की। इसके बाद पुलिस भी अलर्ट हो गई है।

