अनाज से भरा बेकाबू ट्रक पलटा, 4 घायल










अनाज से भरा ट्रक बेकाबू होकर भारतमाला रोड पर पलट गया। इससे ट्रक में सवार एक परिवार के बच्चे, महिला सहित चार लोग घायल हो गए। आसपास के लोग आनन-फानन में चौहटन हॉस्पिटल लेकर आए। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल रेफर कर दिया। घटना बाड़मेर बीजराड़ थाने के जादुंओं का तला गांव की है। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

