मिल गया 70 तोला सोना:पूर्व चेयरमैन की बेटी के घर हुई थी चोरी, पति ने कहा दूसरी जगह रख दिया था










एक महीने 10 दिन पहले कृषि उपज मंडी के पूर्व चेयरमैन राजेंद्र यादव की बेटी रीना यादव के अंशल टाउन के फ्लैट से चोरी हुआ 70 तोला सोना मिल गया है। अब पीड़िता के पति ने पुलिस को रिपोर्ट दी है कि सोना कहीं दूसरी जगह रख दिया था।
पूर्व चेयरमैन राजेंद्र यादव ने बताया था कि उसकी बेटी रीना व दामाद कैप्टन सत्यपाल यादव अंशल टाउनशिप के फ्लैट में रहते हैं। 15 मई को रीना अपने पति के साथ चली गई थी। वहां से करीब एक महीने बाद वापस लौटी तो घर का ताला टूटा मिला था। तिजाेरी में रखा 70 तोला सोना चोरी होने की रिपोर्ट दी गई थी। उसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

