बिजली नहीं मिल रही, बिलों में आ रहा करंट










नागौर जिले के परबतसर के गांव भकरी में भाजपा मंडल की बैठक पूर्व विधायक मानसिंह किनसरिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन की गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने पूर्व किनसरिया का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए पूर्व विधायक किनसरिया ने कहा कि प्रदेश में लूट और झूठ की सरकार है। बजट में जितनी भी घोषणाएं हुई, उनमें से एक को भी सरकार अमलीजामा नहीं पहना सकी। जन घोषणा पत्र में की गई कर्जमाफी, बेरोजगारी भत्ता और संविदाकर्मियों को नियमित करने की बात सरकार पूरा नहीं कर पाई है।
सरकार की योजनाएं धरती पर नहीं आईं। विकास के मुद्दे पर जनता सरकार का विश्वास खो चुकी हैं। बूथ लेवल पर बूथ समिति, पन्ना प्रमुख, चुनाव समिति बनकर तैयार है। जल्दी ही कार्यकर्ताओं की फौज जनता के बीच जाकर सरकार की विदाई का काम करेगी। विदाई का समय अब नजदीक है।

