कोटा में तालाब में डूबने से युवक की मौत










शहर के नयापुरा थाना क्षेत्र में किशोरसागर तालाब में दो दिन पहले मिले शव की पहचान हो गई है। युवक नीतीश कुमार (20) मुंगेर बिहार का रहने वाला था।
रेलवे वर्कशॉप में अप्रेंटिस के लिए कोटा आया था। उसने अप्रेंटिस जॉइन नहीं किया था। शनिवार को युवक ने किशोर सागर तालाब में छलांग लगा दी थी। जिसे थोड़ी देर बाद ही निगम गोताखोरों ने बाहर निकाला था। परिजनों के कोटा पहुंचने पर शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया। युवक के सुसाइड करने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल मौत के कारण भी सामने नहीं आए हैं
CATEGORIES Bikaner Superfast News

