DElEd एग्जाम में 4 कैंडिडेट्स नकल करते पकड़े










राज्य की सबसे बड़ी सार्वजनिक प्रवेश परीक्षाओं में से एक प्री डी.एल.एड. परीक्षा, 2023 राज्य के समस्त 33 जिलों के 2 हजार 521 परीक्षा केन्द्रों पर सोमवार को शान्तिपूर्वक सम्पन्न हो गयी। राज्य में चार स्टूडेंट्स नकल करते पकड़े गए। परीक्षा के लिए 6 लाख 19 हजार 63 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 5 लाख70 हजार 575 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। परीक्षा में उपस्थिति का प्रतिशत 92.17% रहा। राजकीय एवं निजी क्षेत्र के 377 अध्यापक शिक्षा संस्थानों / संस्थाओं पर प्रवेश के लिए आयोजित इस परीक्षा में आवेदन, नामांक आवण्टन एवं केन्द्र निर्धारण से लेकर परीक्षा परिणाम घोषणा एवं प्रवेश हेतु काउन्सलिंग तक की विभिन्न प्रक्रियाएं ऑनलाइन सिस्टम से की जाती हैं।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

