स्क्रब टायफस से महिला की मौत:डिलीवरी के लिए जेके लोन में भर्ती करवाया था, दो दिन बाद दम तोड़ा, डेंगू के 12 मामले सामने आए










कोटा में स्क्रब टायफस से एक महिला की मौत हुई है। 28 वर्षीय गर्भवती महिला जोरावरपुरा तहसील पीपल्दा की रहने वाली थी। जिसे डिलीवरी के लिए 14 अगस्त को जेके लोन हॉस्पिटल में भर्ती करवाया था। जिसकी डिलीवरी के दौरान 17 अगस्त को मौत हो गई। उसने नवजात को जन्म दिया है। मौत के करीब 10 दिन बाद चिकित्सा विभाग की ऑडिट में महिला स्क्रब टायफस पॉजिटिव मिली। कोटा में इस साल स्क्रब टायफस से पहली मौत रिपोर्ट हुई है। जबकि स्क्रब टायफस के अबतक 64 मामले सामने आ चुके है। आज भी 4 केस रिपोर्ट हुए।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

