इंस्टाग्राम पर रिप्लाई करना बंद किया तो किया जानलेवा हमला










।
एक तरफा प्यार में लड़की के घर में घुसकर चाकू से हमला करने के मामले में सीकर की रानोली थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने लड़की को मारने के बाद खुद भी सुसाइड करने की प्लानिंग बनाई थी।
रानोली पुलिस ने बताया कि 18 अगस्त को शिकायतकर्ता युवती के पिता अशोक सिंह ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया था कि शाम के करीब 4:30 बजे आरोपी ने उनके घर में घुसकर उसकी बेटी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था। आरोपी ने लड़की की गर्दन पर चाकू से वार किए जिससे वह जख्मी हो गई। लड़की को इलाज के लिए खंडेला के अस्पताल में ले जाया गया। लड़की की गर्दन पर 12 टांके आए। जानलेवा हमला करने के बाद आरोपी फरार हो गया। हमला करते समय लड़की के परिजनों ने आरोपी को समय पर देख लिया अन्यथा आरोपी लड़की का मर्डर कर देता। घटना के बाद लड़की के पिता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को पकड़ने के लिए उसके ठिकानों पर दबिश दी।

