RPL का दूसरा दिन: उदयपुर 6 विकेट से जीता:










राजस्थान प्रीमियर लीग के दूसरे दिन दो मैच में पहला मुकाबला जांबाज कोटा चैलेंजर्स और उदयपुर लेक सिटी वॉरियर्स के बीच खेला गया। इस मैच में उदयपुर ने कोटा को 6 विकेट से हरा दिया। कोटा ने पहले खेलते हुए उदयपुर को 134 रन का टारगेट दिया था, जिसे उदयपुर ने 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। वही दूसरा मैच में भीलवाड़ा ने पहले बल्लेबाजी शुरू की और सीकर को 147 रन का टारगेट दिया है।
आज के पहले मैच में उदयपुर लेक सिटी वॉरियर्स के अरजीत गुप्ता ने 45 गेंद पर 65 रन की धमाकेदार पारी खेली। कोटा के प्रद्युमन ने घातक गेंदबाजी करते हुए उदयपुर 4 विकेट चटखाए लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। उदयपुर की टीम ने 17.5 ओवर में चार विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।
आरपीएल के दूसरे मैच में उदयपुर लेक सिटी वॉरियर्स ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया था जो सही साबित हुआ।
मैदान में उतरी कोटा की टीम की शुरुआत ठीक रही लेकिन इसके बाद उसे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए। कोटा की टीम 20 ओवर में सात विकेट होकर 133 रन बना पाई। कोटा की तरफ से सबसे ज्यादा 32 गेंद में 40 रन रजत चपरवाल ने बनाए। उदयपुर की ओर से सबसे ज्यादा विकेट प्रद्युम्न पारेख ने लिए। उसने चार ओवर में 29 रन देकर चार विकेट लिए।

