डकैती की साजिश रचते 5 आरोपी गिरफ्तार:


भरतपुर की कोतवाली थाना पुलिस ने डकैती की साजिश रचते 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 1 अवैध कट्टा, 1 कारतूस 4 लोहे के सरिए और कार जब्त की है। सभी आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं।

गश्त के दौरान कोतवाली थाना पुलिस को सूचना मिली कि, 4 से 5 बदमाश कंजौली लाइन पुलिया के पास छुपे हुए हैं। जो आने जाने वाले लोगों से लूट की वारदात को अंजाम दे सकते हैं। जिन पर अवैध हथियार भी हो सकते हैं। जिस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो वहां एक ब्रेजा कार में 4 से 5 बदमाश बैठे हुए थे। जो आने जाने वाले लोगों लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए प्लानिंग बना रहे थे।


CATEGORIES
Share This